जमुई, सितम्बर 22 -- जमुई, नगर संवाददाता टाउन थाना क्षेत्र के नारडीह गांव में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थति में एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने धान के खेत में शव देखकर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और अपने कार्य क्षेत्र से बाहर बात कर चले गए, जिसके 2 घंटे बाद टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे गांव निवासी अशोक राम 60 वर्ष पिता हिसाबी राम के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार की रात धान के खेत में मृतक का शव पड़ा देखा गया। जिसकी जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घ...