आजमगढ़, फरवरी 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। शासन ने आजमगढ़ बस स्टेशन का नाम बदल कर नायब सूबेदार सौदागर सिंह कर दिया है। जबकि आजमगढ़ डिपो, वर्कशाप का नाम पुराना ही रहेगा। टिकट में भी कोई बदलाव नहीं होगा। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बड़ा गांव पुनापार गांव निवासी शहीद सौदागर सिंह प्रथम वीर चक्र विजेता थे। उन्हें 1962 के चीन युद्ध में अदम्य साहस के लिए जाना जाता है। उन्होंने दुश्मनों से 12 राइफलें छीनकर देश को सौंपी थीं, जिसके लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। वे 30 जनवरी 1965 को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देकर शहीद हुए थे। शहीद सौदागर सिंह की पौत्र वधु ने अपने शहीद ससुर के नाम से आजमगढ़ बस स्टेशन का नाम करने के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आग्रह किया था। शासन ने नायब सूबेदार सौदागर सिंह क...