बागपत, फरवरी 7 -- बड़ौत। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को तहसील में रेड के दौरान नायब तहसीलदार के निजी पेशकार को किसान से दस हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। टीम प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जिवानी निवासी किसान सोनू सोलंकी ने पिछौकरा गांव में वर्ष 2022 में चार बीघा जमीन ख़रीदी थी, लेकिन उसका दाखिल-खारिज नहीं हो सका। इसके लिए वह नायब तहसीलदार की अदालत के काफी समय से चक्कर लगा रहा था। नायब तहसीलदार कोर्ट में तैनात उनके निजी पेशकार प्रमोद निवासी शबगा ने सोनू से दस हजार की रिश्वत मांगी। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। टीम ने गत दिवस प्रमोद को दस हजार रुपये के साथ पकड़ लिया। टीम प्रभारी योगेन्द्र कुमार ने प्रमोद के...