बागपत, फरवरी 7 -- बड़ौत। तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन टीम ने नायब तहसीलदार के निजी पेशकार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने उसके पास से किसान द्वारा दिये गए कैमिकल लगे दस हजार रुपये बरामद हुए। किसान से उसकी जमीन के दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। जिवानी निवासी किसान सोनू सोलंकी ने पिछौकरा गांव में वर्ष 2022 में चार बीघा जमीन ख़िरीदी थी, लेकिन उसका दाखिल-खारिज नहीं हो सका। इसके लिए वह नायब तहसीलदार की अदालत के काफी समय से चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि उसने नायब तहसीलदार कोर्ट में तैनात निजी पेशकार प्रमोद को चार हजार रुपये रिश्वत के दिए थे, लेकिन इसके बाद भी उसकी जमीन का दाखिल-खारिज नहीं हुआ। प्रमोद अपने को नायब तहसीदार का निजी पेशगार बताता है। दाखिल खारिज कराने के लिए वह फिर प्रमोद से मिला। इस बार प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.