शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद नायक यदुनाथ सिंह का बलिदान दिवस शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों, इंटर कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बलिदान दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को नायक जदुनाथ सिंह के जीवन और बलिदान से परिचित कराने के लिए विचार गोष्ठी, चर्चा, निबंध लेखन प्रतियोगिता और पुष्पांजलि कार्यक्रम कराए गए। जिला मुख्यालय स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएम ने कहा कि छुट्टी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.