रुद्रपुर, जुलाई 10 -- खटीमा। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद खटीमा में दो प्रत्याशियों का प्रधान चुना जाना तय है। इसमें नदन्ना की वर्तमान ग्राम प्रधान माया जोशी और नौसर के पूर्व प्रधान शोभनाथ मौर्य शामिल हैं। ग्राम सभा नदन्ना से ग्राम प्रधान पद की महिला उम्मीदवार माया जोशी के सामने पुष्पा देवी ने नामांकन कराया था। पुष्पा के नाम वापसी के बाद माया जोशी इस सीट पर एक मात्र उम्मीदवार हैं। उनका निर्विरोध प्रधान चुना जाना तय है। वहीं नौसर सीट पर शोभनाथ मौर्य के सामने धर्मेन्द्र कुमार, मनोज कुमार मौर्य, अशोक मौर्य एवं ब्रिजेश मौर्य, कुसुम देवी ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें कुसुम देवी ने अपना नामांकन वापस कर लिया। जबकि अन्य चार के नामांकन भिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। जिससे अब शोभनाथ का निर्विरोध प्रधान चुना जाना तय है। दोनों ही ...