लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास किया है। मायवती ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाये गये बजट में विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं, वादों और आश्वासनों के संबंध में भविष्य में इनके परिणामों को लेकर यही लगता है कि इनके नाम तो बड़े-बड़े हैं, किंतु जमीनी स्तर पर इनके दर्शन छोटे ना हो तो बेहतर होगा। इसीलिए सर्वसमाज के हित में केवल बातें न हो बल्कि उन पर सही नीयत से अमल भी जरूरी है। देखा जाना चाहिए कि यह बजट भी आया और गया की तरह परंपरागत रूप से मायूस करने वाला तो नहीं है। वास्तव में जीडीपी से अधिक लोगों के जीवन में बहु-अपेक्षित विकास व बहु-प्रतीक्षित गुणात्मक परिवर्तन है, जो सीधे तौर पर व्यापक जनहित व देशहित से जुड़े हैं और इनका आंकलन वर्तमान बजट की वाहवाही से पहले जरूर...