बांदा, दिसम्बर 28 -- बांदा। संवाददाता जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महुआ ब्लॉक के ग्राम पंचायत गिरवां में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। संस्थापक एओ हयूम व महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि देते हुए मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रति आस्थावान रहे सदस्यों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। हरिशंकर पांडेय, मेराज खान, राजेंद्र तिवारी पुलक, रामराज सोनी, उर्मिला रैकवार, भगवानदीन उर्फ पट्टीदार द्विवेदी ने अपने अनुभव साझा किए। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से महिलाएं अत्यधिक प्रभावित रहीं। कहा कि केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार मनरेगा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटा...