गंगापार, जनवरी 31 -- विकास खंड उरुवा के अन्तर्गत मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में शनिवार को सभी बूथों पर महाभियान चलाया गया। सुबह लगभग सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। इस मौके पर मतदाताओं ने अभियान में सहभागिता करते हुए प्राप्त नोटिस का जवाब और नाम को जुड़वाने में जुटे रहे। ग्राम पंचायत उरुवा भाग संख्या 117 बूथ पर तैनात बीएलओ सुनील कुमार मिश्रा, मंदिपा पटेल, पूजा पटेल ने बताया कि अभियान के तहत लोगों में उत्साह रहा और बड़ी संख्या में मतदाता बूथ पर पहुंचे। बताया कि इस दरमियान चार दर्जन से अधिक फॉर्म-6 तथा एक दर्जन से अधिक संशोधन कार्य किया गया। इसी तरह से मनु का पूरा (अमिलिया कलां) बूथ पर तैनात बीएलओ प्रमिला कुशवाहा ने बताया कि प्राप्त 124 नोटिस का कार्य पूरा करने के साथ लगभग दो दर्जन फॉर्म-6 भरे जा चुके हैं। वही कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.