सोनभद्र, फरवरी 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसआईआर में फार्म सात का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने फार्म सात के हो रहे दुरुपयोग पर रोक लगाए जाने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही है। बताया कि विधानसभा 401 रावर्ट्सगंज के बूथ संख्या 14 पर पूरब महाल दलित बस्ती इलाके में फार्म-7 के माध्यम से उन मतदाताओं को मृत और लापता बताकर नाम काटने का प्रयास किया गया। जबकि वे जीवित हैं। बीएलओ के सत्यापन में पाया गया कि सभी आपत्तियां एक व्यक्ति की ओर से दी गयी है। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ लोग फार्म-7 में भिन्न-भिन्न ईिपक नम्बर और मोबाइल नम्बर भरकर फर्जी शि...