लोहरदगा, मार्च 13 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा-टोरी रेल खंड पर कुडू थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव के नजदीक रेलवे लाइन पोल संख्या 508/13 के पास बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर कुडू पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल मृतक ट्रेन में यात्रा कर रहा था और उसकी गिरने से मौत हुई है या ट्रेन की चपेट में आया है, पुलिस तमाम पहलुओं की जांच के साथ-साथ मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्र में भी शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार ने आम लोगों से भी मृतक के बारे में सूचना मिलने पर कुडू थाना बताने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.