नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नामी कंपनियों के नकली जूते बनाने और बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यमुनापार के सोनिया विहार, नांगलोई और मंडोली एक्सटेंशन में चल रही तीन अवैध यूनिटों पर कार्रवाई कर मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के अनुसार सोनिया विहार के अम्बे एन्क्लेव, चौहान पट्टी में चल रही मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के मालिक संदीप सिंह को पहले गिरफ्तार किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि वह ब्रांडेड कंपनियों के नकली जूते तैयार कर बाजार में सप्लाई करता था। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। संदीप की निशानदेही पर नांगलोई से इदु अंसारी उर्फ राजू को पकड़ा गया, जो नकली ब्रांड लोगो की डाई डिजाइन कर तैयार करता थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.