नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। द्वारका जिला साइबर पुलिस ने दिल्ली के नामी कॉलेजों में दाखिले के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.34 करोड़ रुपये नकद, छह महंगे मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है। आरोपियों से बरामद नकदी के बारे में आयकर विभाग को भी सूचित किया गया है। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर इलाके में मैनेजमेंट कोटे से नामी कॉलेजों में दाखिले के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय कुशाग्र श्रीवास्तव और चिन्मय सिन्हा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुशाग्र इंजीनियरिंग कर चुका है। वहीं, चिन्मय वाणिज्य में स्नातक है। दोनों आरोपियों को गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित उनके ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.