चतरा, जनवरी 30 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नगर परिषद चुनाव के लिये नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन गुरूवार को निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहत्र्ता के समक्ष भरा। पहला नामांकन करने वाले सुदेश कुमार हैं। सुदेश कुमार इसके पूर्व नगरपालिका के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि अध्यक्ष पद के लिये 6 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। नामांकन पत्र खरीदने वालों में यमुना प्रसाद, दिनेश कुमार, मोहम्मद अताउल रहमान, मोहम्मद तौफीक आलम और अभिषेक कुमार शामिल है। वही वार्ड पार्षद उम्मीदवार के लिए पांच लोगों ने नामांकन के प्रथम दिन नामांकन पत्र की खरीदारी किया है। जिसमें वार्ड नंबर 16 के लिये रामप्रवेश कुमार, वार्ड नंबर 9 के लिये साधना कुमारी, वार्ड नंबर 11 के लिये वेदवती जायसवाल, वार्ड नंबर 20 के लिये मोहम्मद फैसल, वार्ड नंबर 22 के ...