मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में नामांकित बच्चों की संख्या में 62 हजार का अंतर है। अपर मुख्य सचिव ने इस गड़बड़ी पर मंगलवार को अधिकारियों को फटकार लगाई। यू डायस और ई शिक्षा कोष पर नामांकित बच्चों की संख्या में यह अंतर मिला है। डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान ने सभी बीईओ को इसकी जांच का आदेश दिया है। तीन दिनों के भीतर सभी बीईओ से अपने प्रखंड के बच्चों की सही नामांकित रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है। मोतीपुर में सबसे अधिक 9 हजार बच्चों का अंतर मिला है। इस प्रखंड में यू डायस पर नामांकित बच्चों की संख्या 72 हजार है वहीं ई शिक्षा कोष पर यह संख्या 62,227 है। इसी तरह मड़वन में 3167, कुढ़नी में 7066, मुशहरी में 6216, पारू में 5714, कटरा में 3492, सरैया में 4843, औराई में 3727, मीनापुर में 4148, बोचहां में 2486, सकरा में 2717, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.