गया, फरवरी 18 -- छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा व नामांकन शुल्क सहित अन्य समस्याओं को लेकर गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की छात्राएं बुधवार को मगध विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जीबीएम कॉलेज इकाई के छात्र नेताओं ने कॉलेज परिसर में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्था, असमान नामांकन शुल्क तथा छात्र-हितों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता रखा। एबीवीपी की जीबीएम कॉलेज इकाई की अध्यक्षा वैष्णवी कुमारी ने कहा कि नि:शुल्क शिक्षा के नाम पर छात्राओं को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में नामांकन शुल्क एक समान नहीं है, जिससे छात्राओं को अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। महानगर मंत्री निरजला कुमारी ने कहा कि वर्तमान शुल्क संरचना आर्थिक रूप से...