सराईकेला, फरवरी 7 -- सरायकेला, संवाददाता। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड-24 से पार्षद प्रत्याशी अभि मुखी का नामांकन रद्द होने पर मामला तूल पकड़ लिया है। अभि मुखी ने प्रशासन पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। इसे लेकर शुक्रवार को अभि मुखी अपर उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी जयबर्धन कुमार महतो से मिले। नामांकन वापस लेने की मांग करते हुए वकील के माध्यम से आवेदन भी दिया। लेकिन, निर्वाचन पदाधिकारी ने साफ कर दिया कि रद्द नामांकन वापस नहीं हो सकता है। अभि मुखी का नामांकन तीन बच्चे होने के कारण रद्द कर दिया गया था। मालूम हो कि जुड़वा बच्चों के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश में साफ लिखा है कि 2013 के बाद जुड़वा बच्चे हुए हैं तो वो दो गिनती में आयेंगे। अभि मुखी का पहले से एक बच्चा है ...