हरदोई, जनवरी 4 -- हरदोई, संवाददाता। बार एसोसिएशन की नई कैबिनेट के गठन को लेकर शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के बाद 58 प्रत्याशी बचे। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर गोविंद दीक्षित का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। इस पद पर दो ही प्रत्याशी थे। एक प्रत्याशी का नामांकन पर्चा खारिज कर दिया गया। 10 पदाधिकारी और 12 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी हुई। अध्यक्ष पद के लिए अरविन्द कुमार सिंह (करौंदी), अवधेश कुमार सिंह, जे.पी. त्रिवेदी, सूरज पाल सिंह और अरविन्द कुमार सिंह (भालोद) के बीच मुख्य मुकाबला है। वहींे महामंत्री पद के लिए अतुल कुमार चतुर्वेदी, लाल बिहारी दीक्षित, पंकज कुमार सिंह और सुधीर कुमार यादव चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार सिंह कुशवाहा, र...