पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) में सत्र 2025-26 में नामांकन जांच परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का वितरण मंगलवार से प्रारंभ हो गया है। प्रवेश पत्र वितरण के लिए अलग-अलग काउंटर बनाया गया है। ताकि प्रवेश पत्र प्राप्त करने में छात्र-छात्राओं को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। जिला स्कूल के प्राचार्य रोहित कुमार तिवारी ने बताया कि वर्ग छह, सात, आठ और नौवीं कक्षा की 132 सीटों के लिए 1290 छात्रों ने आवेदन किया था। सभी का प्रवेश पत्र आ गया है। प्रवेश परीक्षा 24 मार्च को सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया है कि वे समय से कार्यालय आकर अपने बच्चों का प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें। मंगलवार को काफी संख्या में अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर अपने बच्चों का प्रवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.