लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- शैक्षिक सत्र 2023-24 के आधार पर परिषदीय स्कूलों में नामांकन गैप पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसकी लगातार निदेशालय से समीक्षा की जा रही है। जिले के छह ब्लॉक नामांकन गैप में सबसे पीछे हैं। इन ब्लॉकों के बीईओ को बीएसए ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही तुरंत नामांकन गैप पूरा करने का निर्देश दिया गया है। पूरे जिले में अगर देखा जाए तो वर्ष 2023-24 के आधार पर जिले में करीब 46 हजार वहीं 2024-25 के अनुसार 11 हजार का नामांकन गैप है। यू-डायस पर बच्चों का नामांकन करके नामांकन गैप पूरा करना है। इसके लिए वर्ष 2023-24 के नामांकन के अनुसार बच्चों का नामांकन कराने का लक्ष्य दिया गया। इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है। इसके बाद भी छह ब्लॉक सबसे पीछे हैं। इसमें लखीमपुर में करीब पांच हजार, पलिया में करीब चार हजार, निघासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.