औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन स्थल के आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। औरंगाबाद कलेक्ट्रेट और दाउदनगर में नामांकन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक नामांकन का कार्य होगा। सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन होगा। इससे पहले शनिवार को विभिन्न जगहों पर बैरिकेडिंग का काम तीव्र गति से पूरा किया जा रहा था। पुरानी जीटी रोड पर विभिन्न रास्तों को बंद किया जा रहा है वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न जगहों पर पंडाल लगाने का काम भी चल रहा था। जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात होंगे। इसके अलावा निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय के समीप भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। नामांकन को लेकर चुनाव आयोग के स्तर से जारी दिशा निर्देश के आलोक में निर्धारित संख्या में समर्थक और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.