गया, जनवरी 13 -- टिकारी। छात्र संगठन आइसा और युवा संगठन आरवाईए ने सत्येंद्र नारायण सिन्हा कॉलेज और महिला महाविद्यालय के छात्रों से मुलाकात की। टीम में शामिल प्रतिनिधियों ने नामांकन, रजिस्ट्रेशन, परीक्षा शुल्क के रूप में छात्र-छात्राओं से मनमाना रुपये लिये जाने का कथित आरोप लगाया है। भाकपा माले प्रखंड सचिव रवि कुमार, एआईएसए और आरवाइए छात्र नेता निरंजन पासवान, अमरजीत कुमार, जयप्रकाश प्रसाद ने कहा कि छात्राओं को ग्रेजुएशन तक की मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा के बाद भी प्रत्येक समेस्टर में नामांकन में पैसा लिया जा रहा है। गलत व्यवस्था के के खिलाफ आवाज बुलंद किया। ग्रेजुएशन की पढ़ाई वर्षों पहले पूरा कर चुकी सैकड़ों छात्राओं को राज्य सरकार से घोषित प्रोत्साहन राशि लंबित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...