बिजनौर, मार्च 22 -- बिजनौर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोस सीट से नामांकन कराने वाले चंद्रशेखर की सालाना आय पांच लाख से कम है। 38 आपराधिक मुकदमे लम्बित हैं, जिनकी शपथ में अलग से सारणी दी गई है। चंद्रशेखर आजाद की शैक्षिक योग्यता एलएलबी है। दिए गए शपथपत्र के अनुसार छुटमलपुर, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर निवासी चंद्रशेखर की वार्षिक आय पांच लाख से कम है। आय का साधन कृषि है। 38 आपराधिक मामले लम्बित हैं। इसके चलते लम्बित आपराधिक मामलों का उल्लेख अलग से सारणी क में किया गया है। कैश इन हैंड स्वयं पर 18 हजार व पत्नी पर 15 हजार हैं। पति-पत्नी दोनों के बैंक खातों में छह लाख 25 हजार 413 रुपये 37 पैसे हैं। 28 हजार की एक एलआईसी पॉलिसी है। दम्पति के पास कुल 450 ग्राम सोना है। करीब छह लाख रुपये कीमत की कृषि भूमि है। संयुक्त स्...