गढ़वा, फरवरी 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। एसएसजेएस नामधारी महाविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक और कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीता कुमारी सिन्हा ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं बल्कि अनुभवों से भरे जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने विदाई प्राप्त कर रहे सभी शिक्षक व कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर डॉ. जगदीश्वर पांडेय, डॉ. बीपी पांडेय, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. सरफुद्दीन शेख, पूर्व प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक, डॉ. अनिल वर्मा, अशर्फी राम ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाओं को स्मरणीय बताया। विशेष रूप से संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार पाठक के संबंध में वक्ताओं ने कहा कि वह न केवल एक ...