बुलंदशहर, सितम्बर 16 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के जेवर रोड स्थित जाहिदपुर में बने कार्यालय में पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी की गोली मारने के साथ गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई ने नौकर सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। घटना के बाद से पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। अभी हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। वहीं, पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। गांव रामगढ़ी निवासी 50 वर्षीय विनोद चौधरी खुर्जा के ब्लॉक प्रमुख रहे थे। सोमवार सुबह उनका शव जंक्शन रोड पर जाहिदपुर कला में बने उनके कार्यालय में पड़ा मिला। उनकी गर्दन में गोली मारने के साथ ही गला रेतकर हत्या की गई थी। शव के पास चाकू बरामद हुआ है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.