चित्रकूट, जनवरी 8 -- चित्रकूट। संवाददाता कोषागार घोटाले में नामजद आरोपित पेंशनर सुशीला देवी निवासी दरसेड़ा थाना सरधुवा को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। वह जीजीआईसी राजापुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशनर रही है। एसआईटी प्रभारी अजीत पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी की गई है। अभी तक सुशीला देवी फरार चल रही थी। कोषागार से इनके पेंशन खाते में एक करोड़ 86 लाख रुपये का अनियमित भुगतान कराकर निकाला गया है। बताया कि गिरफ्तार करने के बाद नामजद आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.