गढ़वा, मार्च 6 -- कांडी, प्रतिनिधि। जिला पर्यटन संवर्धन समिति की गुरुवार को हुई बैठक में सतबहिनी झरना तीर्थ को ए ग्रेड के पर्यटक स्थल के रूप में शामिल करने की मांग की गई। बैठक में सरकोनी पंचायत के मुखिया सुबोध कुमार वर्मा ने कहा कि सतबहिनी झरना तीर्थ को ए ग्रेड में शामिल करने का प्रस्ताव नहीं आने पर दुख हुआ। उन्होंने बताया कि जिला और राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर सतबहिनी झरना तीर्थ की ख्याती है। अकाल ग्रस्त कांडी क्षेत्र की जनता ने इस स्थल के विकास में वर्ष 2001 से 2017 तक ढाई करोड़ रुपए खर्च किया। उत्कृष्ट पर्यटन स्थल का स्वरूप प्रदान किया है। उसके बाद भी उपेक्षित छोड़ दिया गया। मुखिया ने कहा कि अपग्रेड करने का प्रस्ताव नहीं आने पर उन्होंने डीसी को भी संदेश भेजकर सतबहिनी झरना तीर्थ के विकास पर भी ध्यान देने का आग्रह किया। मुखिया ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.