रांची, मार्च 10 -- नामकुम, संवाददाता। आरपीएफ की फ्लाइंग टीम और रेलवे सुरक्षा बल ने रविवार की शाम नामकुम रेलवे स्टेशन पर 38 बोतल शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी रवीन्द्र कुमार बिहार के लखीसराय के निमा गांव का निवासी है। आरपीएफ ने आरोपी को सोमवार को आबकारी विभाग के हवाले कर दिया। आरपीएफ के एएसआई रवि शेखर ने बताया कि रांची रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम नामकुम रेलवे स्टेशन पर सतर्कता अभियान चला रही थी। उसी दौरान टीम ने रवीन्द्र कुमार को संदिग्ध अवस्था में स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ा देखा। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर बैग और ट्रॉली की तलाशी ली तो उसके पास से 38 बोतल शराब जब्त की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 23 हजार रुपये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.