रांची, फरवरी 18 -- नामकुम, संवाददाता। नामकुम थाना क्षेत्र के अरविंद मिल में काम करनेवाली युवती ने अपने सहकर्मी पर मोबाइल छीनने, कमरे में घुसकर मारपीट करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में पीड़िता ने खरसीदाग ओपी में आरोपी लखन मेहरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि वह अरविंद मिल में सिलाई का काम करती है। ड्यूटी के दौरान उसके सहकर्मी लखन मेहरा ने उसका मोबाइल छीन लिया। युवती ने इसकी शिकायत सुपरवाइजर से की, जिस पर सुपरवाइजर ने आश्वासन दिया कि मोबाइल वापस मिल जाएगा। जब मोबाइल नहीं मिला तो युवती अपने कमरे पर लौट आई। इसके बाद शाम लगभग सात बजे आरोपी उसके कमरे पर पहुंचा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने युवती के साथ छेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.