रांची, नवम्बर 17 -- नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रायशा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से मृत बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान हो गई है। मृतक संजय मुंडा नामकुम के हरबुल गांव और सुकराम मुंडा बुढ़मू का निवासी था। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि संजय रिश्ते में सुकराम का चचेरा बहनोई लगता था। सुकराम मेहमानी में नामकुम आया था। घटना वाले दिन, दोनों ब्यांगडीह गए और वहां से फुटबॉल मैच देखने चले गए थे। रविवार की शाम मैच देखकर लौटने के दौरान रात में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। दोनों घायलों को हाइवे पेट्रोलिंग वाहन से रिम्स ले जाया गया, परंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। थानेदार ने बताया कि सोमवार की दोपहर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। देर शाम संजय का अंतिम संस्कार नामकुम में औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.