रांची, जून 30 -- नामकुम संवाददाता रविवार को प्रखंड सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सिविल जज रवि कुमार भास्कर उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सिविल जज श्री, भास्कर ने कहा कि साथी अभियान के तहत निराश्रित बच्चों की पहचान कर डालसा को सूचित करे और उन्हे जीवन जीने में मदद करें। उन्हाने नशापान को जीवन,समाज एंव पीढी के लिए अभिसाप बताते हुए उससे दुर रहने की अपील की, साथ ही सभी को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलवाया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वर्ग के लाभुकों के बीच लगभग 20 करोड़ रुपए की परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अबुआ आवास योजना के लाभुकों को कलश एंव घर की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना,सर्वजन पेंशन योजना,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.