रांची, मार्च 8 -- नामकुम, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को सिदरौल में महिला समूह की बैठक हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह मौजूद थे। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति आज देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही है। परिवार को स्वर्ग बनाने का काम भी नारी ही करती है। नारी का सम्मान देवी का सम्मान है। संसार में देवी-देवता या मनुष्य सभी नारी से ही उत्पन्न हुए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को मुख्य अतिथि ने महिला दिवस पर साड़ी देकर सम्मानित किया। मौके पर रूपा चौहान, सुनीता देवी, ममता देवी, मीरा देवी, सरस्वती देवी और किनु सिंह आदि महिलाएं मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...