रांची, सितम्बर 7 -- नामकुम, संवाददाता। ऑल इंडिया बैंक ऑफ इंडिया एसटी, एससी, ओबीसी एम्प्लॉइज एसोसिएशन झारखंड की 89वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान रविवार को बैंक ऑफ इंडिया का 120वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के महासचिव अरुण जॉन प्रबाल ने केक काटकर की। उन्होंने कहा कि एक बैंकर किसी देश के सिपाही से कम नहीं हैं। हम लोगों ने कोरोना काल में भी बिना डरे अपना महत्वपूर्ण योगदान देश को दिया था और आगे भी देते रहेंगे। वहीं अध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाद और कार्यकारी अध्यक्ष सुनील लकड़ा ने ने बैंक ऑफ इंडिया के समर्पित इतिहास, समाज के प्रति उत्तरदायित्व, विशेष रूप से पिछड़े वर्गों के उत्थान में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। महिला अध्यक्ष संतोषी एमी केरकेट्टा ने भी महिला सशक्तिकरण और समान अवसर सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.