रांची, मई 29 -- नामकुम, संवाददाता। खरसीदाग ओपी क्षेत्र के कुदासूत निवासी 65 वर्षीय रामू नायक ने तेतरी डहूटोली जंगल में सखुआ पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना गुरुवार सुबह की है। ओपी प्रभारी भवेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं वृद्ध ने आत्महत्या किसलिए की पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.