रांची, मार्च 4 -- नामकुम, संवाददाता। नामकुम स्टेशन के पास जोरार बस्ती के एमएच शॉपिंग प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में आग लग गई। आग से गोदाम में रखा 15 से 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना मंगलवार को दिन के तीन बजे की है। निदेशक सन्नी गोप ने बताया कि घटना के समय मैं गोदाम के कार्यालय में मौजूद था, अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग तेजी से पूरे गोदाम में फैल गई और भीषण रूप धारण कर लिया, जिससे वहां रखा टीवी, गद्दा, टेबल, सोफा, मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने पर मैंने अग्निशमन विभाग को 101 नंबर पर फोन किया गया, परंतु हैरानी की बात यह रही कि किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। ऐसे में स्थानीय लोगों ने ही आग बुझाने की कोशिश की और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.