रांची, अगस्त 26 -- नामकुम, संवाददाता। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपना 66वां जन्मदिन नामकुम के रामपुर में सोमवार को मनाया। खिजरी मंडल के अध्यक्ष अशोक मुंडा के आवास पर केक काटा। उन्होंने मंडल अध्यक्ष के पुत्र अभिमन्यु मुंडा के जन्मदिन पर उनके परिवार के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि शंकर सिंह मुंडा, किरण मंडा, फूलो देवी, रवि सागर, निकिता ओड़ेया, धनंजय मुंडा, संदीप मंडल, सुनील केरकेट्टा, राजीव रंजन, बोनी टोप्पो, सीमा कुमारी, अनमोल लकड़ा और मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...