रांची, मार्च 6 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम से बुधवार की रात एक अज्ञात युवक का शव नगड़ी पुलिस ने बरामद किया। बुधवार की शाम डैम के फाटक के पास कुछ लोगों एक शव देखने के बाद नगड़ी थाने को सूचना दी। इसके बाद नगड़ी पुलिस ने रात आठ बजे के आसपास स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 22 वर्ष होगी और उसके चार-पांच दिन पहले डैम में डूबने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार की शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी। ज्ञात हो कि एक माह पहले पांच फरवरी को रांची के किशोरगंज निवासी श्रवण कुमार चौरसिया का शव धुर्वा डैम से बरामद किया गया था। उसके भी डैम कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.