कौशाम्बी, जनवरी 2 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म और मामले को दबाने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि थाने में कई बार प्रार्थना देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। तहरीर मिलने के बाद एसपी ने एसओ को जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। इलाके के एक गांव की महिला ने बताया 04 दिसंबर 2025 को उनकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। 07 दिसंबर 2025 को महिला थाना पुलिस ने किशोरी को बरामद कराया। घर लौटने पर किशोरी ने बताया कि गांव के ही एक युवक के साथ तीन युवकों ने मिलीभगत कर उसे भगवाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद युवक ...