मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी से शादी की नीयत से अपहृत एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने नाटकीय कार्रवाई के बाद बुधवार को जबरन नाबालिक से शादी करवाने के मामले में अगुवा सविता देवी को घटवारी से गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक चौबे ने बताया कि जबरन शादी करवाने वाली अगवा महिला सविता देवी को घटवारी से गिरफ्तार किया है साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस की दबीश के कारण इनका बेटा अंकुश कुमार व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बाकी फरार चल रहें आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...