रांची, मार्च 3 -- रांची, संवाददाता। नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी सिल्ली निवासी उत्तम कुमार महतो (23) को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। सोमवार को पोक्सा मामले के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की कोर्ट ने उस पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अदालत ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धारा में दोषी पाकर सजा सुनाई है। कोर्ट ने उसे 21 फरवरी को दोषी करार दिया था और वह घटना के बाद से ही जेल में है। बताया गया कि 25 जुलाई 2021 को सिल्ली थाना में केस दर्ज कराया गया था। अभियुक्त को पुलिस ने 27 जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से वह लगातार जेल में ही है। उस पर नाबालिग को जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने और बाद में शादी करने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप था। बाद में आरोपी शादी करने से मुकर गया। अभियुक्त ने पहली बार जनवरी...