गुड़गांव, जनवरी 31 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी टैक्सी चालक पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश करेगी। महिला ने थाना डीएलएफ फेज-3 में शिकायत दी थी कि वह अपने पति के साथ किसी कार्य से बाहर गई थी। वह अपनी 13 साल की बेटी को अपने देवर के पास छोड़ गई थी। डीएलएफ फेज-1 में रहने वाले टैक्सी चालक प्रदीप उर्फ पवन का उनके देवर के घर आना-जाना था। आरोप है कि बीती 28 जनवरी को टैक्सी चालक प्रदीप उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने दोस्त के कमरे पर सेक्टर-58 ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अगले दिन सुबह प्रदीप उनकी बेटी को वापस देवर के घर छोड़कर चला गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना डीएलएफ फेज-3 में पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.