देहरादून, फरवरी 14 -- हरिद्वार। ज्वालापुर थाना अंतर्गत सीतापुर स्थित कॉलोनी में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में व्यापार मंडल ने पुलिस पर सहयोग नहीं करने के आरोप लगाए। व्यापारी संदीप गोयल और समाजसेवी गुलशन खत्री ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि पुलिस को पीड़ित परिवार का सहयोग करना चाहिए। परिवार न्याय के लिए दर दर भटक रहा है। आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। पीड़िता ने बताया कि कोर्ट में पुलिस की ओर से गलत बयान दिलवाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...