शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- नाबालिक से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने शनिवार को सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शहर के एक युवक ने उसकी नाबालिग भांजी को प्रेमजाल में फँसाकर शारीरिक शोषण कर उसे गर्भवती किया तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। वहीं नाबालिक से दुष्कर्म की घटना पर एसपी ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके बाद कोतवाल ब्रजेश सिंह ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर सतीश कुमार उर्फ हर्ष पुत्र दिलीप कुमार उर्फ पप्पू उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मोहल्ला एमनजई जलालनगर निकट नूरी मस्जिद थाना सदर बाजार को छोटी स्टेशन रेलवे लाईन के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.