बलिया, दिसम्बर 19 -- बलिया। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को उभांव पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। सीओ (रसड़ा) आलोक कुमार गुप्त के अनुसार गुरुवार देर रात उभांव थाना की पुलिस टीम मुबारकपुर रोड पर गश्त कर रही थी। रात करीब साढ़े 12 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस से घिरता देख संदिग्ध ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय सबलू राजभर के रूप में हुई है। वह उभांव थाना क्षेत्र के ही मुजौना का निवासी है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के बाद जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.