दरभंगा, फरवरी 9 -- दरभंगा । विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद पटवा पोखर के पास शनिवार रात छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध की खबर फैलते ही लोग आक्रोशित हो गए। रविवार सुबह गुस्साई भीड़ ने आरोपित को सौंपने की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा, आगजनी की और पुलिस पर पथराव किया। हिंसा को नियंत्रित करने के दौरान सदर एसडीएम और ट्रैफिक डीएसपी समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इस दौरान कई राहगीर भी चोटिल हुए हैं। उपद्रवियों ने एक ऑटो और दुकान में आग लगा दी, जबकि कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक शहर के कई हिस्सों में बवाल होता रहा। उपद्रवियों को शांत कराने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान पुलिसकर्मी पिस्टल लेकर सड़क पर दौड़ते दिखे। सूचना मिलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.