मुंगेर, जून 4 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और इलाज में लापरवाही के चलते हुई उसकी मौत के विरोध में मंगलवार को मुंगेर के कौड़ा मैदान चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक पासवान ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रो. देवराज सुमन मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'मुख्यमंत्री इस्तीफा दो', 'स्वास्थ्य मंत्री मुर्दाबाद', और 'पीड़िता को न्याय दो' जैसे नारे लगाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक पासवान ने कहा कि, बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों का मनोबल चरम पर है। वहीं, डॉ. देवराज सुमन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि दोषियों के खिलाफ ...