बांका, जुलाई 23 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। यह मामला बीते 17 जुलाई 2025 का है, 20 वर्षीय युवक सागर कुमार पर पीड़िता ने जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने न्यायालय में आवेदन देकर न केवल आरोपी युवक, बल्कि उसके माता-पिता की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय के आदेश पर चान्दन थाना में कोर्ट नालसी के तहत बीते प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता...