गढ़वा, मई 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मेराल थानांतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। उसी गांव का एक युवक ने बुधवार की रात नाबालिग लड़की के घर में घुसकर दुष्कर्म किया। उस दौरान पीड़िता के माता-पिता रिश्तेदार के घर गए थे। मामले में पीड़िता के पिता ने गढ़वा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित विजय चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जाता है कि रिश्तेदार के घर शादी में जाने के दौरान उसके माता-पिता ने पड़ोस की एक महिला को रात में घर में आकर रहने को कहा था। बताया गया कि पीड़िता व पड़ोस की महिला रात में सो रहे थे। तब उसी गांव का विजय चौधरी ने रात में घर में घुस गया और लड़की को हवस का शिकार बनाया। बताया गया कि घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के माता-पिता घर लौट आए...