रांची, मार्च 24 -- रांची, संवाददाता। नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहा अभियुक्त विवेक कुमार उर्फ सोनू कुमार (33 वर्ष) को पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने सोमवार को दोषी करार दिया है। साथ ही सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 29 मार्च की तारीख निर्धारित की है। अभियुक्त सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के सरोवर नगर, देव मंडप रोड निवासी है। अभियुक्त ने घटना को अंजाम अक्तूबर 2019 के पहले सप्ताह में दिया था। अभियुक्त उन दिनों ओडिशा में भूषण स्टील अंगुल में ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। मामले को लेकर पीड़िता ने सुखदेव नगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने अभियुक्त को 9 अक्तूबर 2019 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पीड़िता समेत 7 गवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.