पाकुड़, जून 2 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना 30 मई की बनायी जा रही है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने आरोपी युवक बाबुधन सोरेन 23 वर्ष के विरूद्ध थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत में पुलिस को बताया था कि उसकी छोटी पुत्री शादी समारोह में अपने अन्य दो सहेली के साथ गयी थी। शादी समारोह से घर लौटने के क्रम में बाबुधन सोरेन ने उसकी पुत्री को बाइक से घर तक पहुंचा देने की बात कही। जिसके बाद उसकी पुत्री बाबुधन के साथ निकल गयी। परंतु बाबुधन ने उसकी पुत्री को घर नहीं ले जा कर घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल में ले जा कर दुष्कर्म किया और उसे जंगल में ही छोड़ दिया। दुष्कर्म के बाद बाबुधन उसकी पुत्...